नमक का सौदागर : खेती का नया आइडिया किस्मत बदल रहा है ।
नमक का सौदागर आजकल देहरादून मे यह नाम खुब चर्चा मे है । देहरादून के रहने वाले 33 साल के हर्षित सहदेव मनोवैज्ञानिक और मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल हैं, 15 से ज्यादा देशों में मेंटल हेल्थ वर्कशाप कर चुके हैं। साल 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई थी तब वे प्रभावित गांवों में पहुंचकर मदद करना चाहते थे। आईटीबीपी से जुड़े उनके एक दोस्त ने उत्तरकाशी जिले के दिदसारी गांव का पता दिया। हर्षित यहां हुई तबाही के मंजर को देखकर बेचैन हो गए। यहां 75 फीसदी खेत बर्बाद हो चुके थे। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र पुल टूट गया था। कई घर भी गिर गए थे। यहां सबकुछ बर्बाद हो चुका था । लोग बेहद मुश्किल हालात में थे। पुल के बिना उनका जीना मुहाल हो गया था। बाहरी दुनिया से एक तरह से उनका संपर्क ही कट गया था। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गांव का पुल दोबारा बनवाने के लिए सामाजिक आंदोलन किया, जिसके बाद प्रशासन को पुल बनवाना पड़ा।

0 टिप्पणियाँ