कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कैसे मुलायम सिंह के किले मे सेंध लगाई ?
कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक उत्तर प्रदेश के दूसरे सांसद है जिन्होंने किसी
राजनैतिक पार्टी की पुस्तैनी सीट हासिल किया है. पहला नतीजा अमेठी लोकसभा
चुनाव का आया था जिसने सबको चौंका दिया था. गाँधी परिवार की पुस्तैनी सीट
(अमेठी) से कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गाँधी को स्मृति ईरानी ने
हराया था. स्मृति के अलावे सुब्रत पाठक की जीत ने भी इतिहास रचा था. सुब्रत
पाठक ने समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में मुलायम सिंह की बहु डिंपल यादव
को हराया था. बीजेपी का आरोप है की 2014 में राज्य में सपा सरकार होने की
वजह से सुब्रत पाठक हार गए थे. मुलायम परिवार के अभेद्य दुर्ग के रूप में
कन्नौज लोकसभा सीट को अमेठी से भी अधिक शक्तिशाली गढ़ माना जाता था। Read Full Story..

0 टिप्पणियाँ