तांडव मूवी पर बवाल : धार्मिक ही नहीं, देशद्रोह का मामला भी बनता है ?
सैफ अली खान अभिनीत तांडव मूवी पर बवाल मचा हुआ है. तांडव के निर्माता ने
इस पर माफ़ी मांग ली है, बावजूद इसके तांडव के खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके
है. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे है की “माफ़ी से काम नहीं चलेगा”. दरअसल
यह सिर्फ धार्मिक भावना आहात करने का मामला नहीं है, इसमें देशद्रोह वाली
अजेंडे को बढ़ावा देने का पूरा मसाला है. तांडव के निर्माता ने अगर इरादा
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं था, तो क्या जब स्क्रिप्ट पास हुई और
सीन शूट हुए उस वक्त ख्याल नहीं आया होगा कि भगवान शिव की वेषभूषा में गाली
दिलाना कितना सही है ? भगवान शिव की जगह अगर पैगंबर मोहम्मद या ईसा मसीह
को रख कर ये सीन शूट करवा सकते है ? दरअसल, पिछले कुछ वक्त से सिनेमा और
वेब कंटेंट के जरिए हिंदुत्व और सनातन परंपराओं का मजाक बनाना एक खास
एजेंडा बन गया है । असल में ऐसे कंटेंट का मकसद ही युवा पीढ़ी में एक खास
विचारधारा के प्रति नफरत पैदा करना और उसके खिलाफ एक ठोस पर्सेप्शन क्रिएट
करना होता है। Read Full Story....

0 टिप्पणियाँ