मध्य प्रदेश उपचुनाव : .. तो भगवा के आगे नतमस्तक हो गई कांग्रेस !
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों पर चुनाव हो रहा है. ये उपचुनाव मध्य प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करनेवाला है, इसलिए दोनों प्रमुख पार्टियां हर हथकंडा अपना रही है. पिछले 6 सालों में कई राजनीतिक रिकॉर्ड टूटे है, कुछ साल पहले जिसकी कल्पना नहीं कर सकते थे अब वो तमाम मान्यताएं धराशायी हो चुके है. बीजेपी का महबूबा की पार्टी से मिल जाना हो या शिव सेना का कांग्रेस एनसीपी के साथ जाना अपने आप में भारतीय राजनीती के ऐतिहासिक घटनाए है. जो कांग्रेस कुछ साल पहले तक खुलकर हिंदुत्व और भगवा से भाग रही थी उसके नेता जनेऊ से लेकर मंदिर तक जाने लगे है. लेकिन मध्य प्रदेश उपचुनाव में सबसे हैरान करने वाला है. अब कांग्रेस के रैली में भी भगवा झंडे दिख रहे है.

0 टिप्पणियाँ