कोरोना किट घोटाला : योगी के अधिकारीयों ने आपदा में अवसर तलाश लिया ?
उत्तर प्रदेश के अलग अलग जगहों से कोरोना किट घोटाला सामने आ रहा है. ऐसा
लगता है पीएम मोदी के आपदा में अवसर वाले वाक्य को सरकारी अधिकारी बखूबी
निभा रहे है. प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से कोरोना किट खरीदने में
अनियमितताएं सामने आ रही है. गाजीपुर में कोरोना किट की खरीददारी में
अनियमितता को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया।
जिसके बाद शासन के निर्देश पर डीपीआरओ को निलंबित कर एसआईटी जांच बैठा
दिया गया है। एसआईटी जांच की जानकारी होने पर जिले के उच्चाधिककरियो में
हड़कम्प मचा हुआ है।

0 टिप्पणियाँ