बिहार में बाढ़ : कोरोना से जूझते बिहार की कमर तोड़ देगा सैलाब ?
2020 वैसे तो पूरी दुनिया के लिए चुनौती लेकर आया है लेकिन बिहार के लिए दुगनी चुनौती है. एक तरफ कोरोना का बढ़ता प्रकोप तो दूसरी तरह बाढ़ का क़हर. उत्तर बिहार की नदियां भारी बारिश की वजह से उफान पर है. नदियों में पानी के उतर चढाव के बीच कटाव के संकट बना हुआ है. सीतामढ़ी में बाढ़ की वजह से 2 लोगों की मौत हो चुकी है तो मुजफ्फरपुर के हालत ख़राब है. मुजफ्फरपुर का अहियापुर थाना जलमग्न हो चूका है. बागमती, गंडक और बूढी गंडक नदियां खतरे के निशान पर बाह रही है. इसके अलावा लखनदेई, मनुषमारा और अधवारा समूह की नदियां भी उफान पर है. बिहार की आधा दर्जन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. Read Full Story click बिहार में बाढ़ : कोरोना से जूझते बिहार की कमर तोड़ देगा सैलाब ?

0 टिप्पणियाँ