गंभीर सवालों के साये मे विकास दुबे गैंग्स का खात्मा ।
एसटीएफ के मुताबिक तेज बारिश में गाय भैंसें सड़क पर अचानक आ गईं और उनको बचाने में गाड़ी पलट गई. मौके का फायदा उठाकर विकास भागने लगा और आखिरकार उसको मारना पड़ा. यूपी सरकार और पुलिस के दलिल पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. उसके मुताबिक ये प्लान्ड एनकाउंटर था. अगर ऐसा नहीं होता तो कई सफेदपोश लोगों के राज़ खुल जाते. विकास का काफिला उज्जैन से लेकर चला उसी ने उसको क्यों और कैसे मारा ? 9 जुलाई, 2020 को उज्जैन से शाम 7.30 बजे गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी एसटीएफ उज्जैन से लेकर निकली. पहले शिवपुरी, झांसी और जालौन होते हुए पुलिस की टीम कानपुर टोल प्लाजा पर पहुंची और यहीं से सारी कहानी पलट गई. अगले दिन 10 जुलाई, 2020 कि सुबह 6 बजे मीडिया के काफिले को रोक दिया गया.STF के काफिले की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमे विकास बैठा था. पुलिस के मुताबिक विकास मौके का फायदा उठाकर पुलिसवालों की पिस्तौल लेकर भागने कि कोशिश करने लगा जिसके बाद उसका एनकाउंटर हुआ.
पढ़िए पुरी स्टोरी...

0 टिप्पणियाँ